सपा का शिक्षकों से कोई लेना देना नहीं: योगी आदित्यनाथ
बरेली में भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर शिक्षकों और शिक्षा की अनदेखी करने तथा माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार हर जिले में विश्वविद्यालय स्थापित करने की दिशा में काम करेगी। योगी ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट और मेडिकल कॉलेज योजनाओं का भी उल्लेख किया।
बरेली क्लब मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा को शिक्षकों से कोई लेना देना नहीं। सपा और शिक्षा नदी के दो छोर है। चयन बोर्ड में सपा ने अपने परिजनों को रखा। कोई सोचता था कि शाहजहापुर में यूनिवर्सिटी बनेगी। भदोही, कुशीनगर में भी यूनिवर्सिटी दी है। सपा अपने समय में वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया पालती थी। हमने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन के बाद वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कालेज के बाद अब वन डिस्ट्रिक्ट वन यूनिवर्सिटी देंगे। बरेली क्लब मैदान पर भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने सपा पर खूब निशाना साधा।
कहा कि सपा का रिश्ता गुंडे, शोहदे , माफिया से होगा। उनका रिश्ता किसी सभ्य आदमी से नहीं हो सकता। यह किसी गरीब को सीएम आवास में नहीं बुलाते थे। यह सीएम आवास में गैंगस्टर, वसूली करने वाले को बुलाते थे। इसी लिए जब सरकार जब माफिया के खिलाफ अभियान चलाती है तो इनके दर्द होता है।सपा वाले माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ते है।


