सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला: 'यही लोग हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाते थे'

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीकापुर में जनसभा में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि ये अयोध्या के विकास का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में पहले विवाद की राजनीति होती थी, लेकिन अब विकास की नई तस्वीर उभर रही है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखकर अयोध्या की पहचान मजबूत हो चुकी है।

सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला: 'यही लोग हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाते थे'

अयोध्या, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीकापुर में आयोजित जनसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, यही लोग हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाते थे। मुख्यमंत्री ने दोनों दलों पर अयोध्या के विकास का विरोध करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले अयोध्या की पहचान पर कब्जे और विवाद की राजनीति होती थी। अयोध्या के नाम पर पहचान का संकट खड़ा किया गया। उन्होंने कहा कि पहले सरयू नदी में गंदगी रहती थी, लेकिन आज तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है।अयोध्या के बदले स्वरूप का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज अयोध्या देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ चुकी है।

अयोध्या की गलियां चमक रही हैं और लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में विकास और विरासत का अद्भुत समन्वय हुआ है।मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान जनसभा में भारी भीड़ मौजूद रही। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी अयोध्या की पहचान मिटाने में लगे थे, वही आज विकास में रोड़ा अटकाने का काम कर रहे हैं, लेकिन अयोध्या अब विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsसीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला: 'यही लोग हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाते थे'