लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं : योगी

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत में बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहने वाली शक्तियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता जनादेश से मिलती है, अराजकता से नहीं। चुनाव सुधार और न्याय के नारों की आड़ में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि युवाशक्ति राष्ट्र निर्माण के लिए है और जनता ने सियासी साजिशकर्ताओं को सत्ता से दूर रखा है।

लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं : योगी

-बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन का सपना देखने वाली शक्तियों पर मुख्यमंत्री का हमला -चुनाव सुधार और न्याय के नारे की आड़ में अस्थिरता फैलाने का आरोप

-कहा, युवाशक्ति भारत का भविष्य संवारने के लिए है, किसी की सत्ता की भूख मिटाने के लिए नहीं

-राजनीति के मारीचों और कालनेमियों को जनता ने पहचानकर सत्ता से दूर रखा

लखनऊ, विशेष संवाददाता

जनादेश से सत्ता का मार्ग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन का सपना देखने वाली शक्तियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं। युवाओं के हाथों में राष्ट्र निर्माण की मशाल के बजाय अराजकता के औजार थमाने की कोशिश की जा रही है।

चुनाव सुधार का मुखौटा और न्याय का नारा देकर देश में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का लोकतंत्र जनविश्वास की जड़ों पर खड़ा विशाल वटवृक्ष है। षड्यंत्रों के अंधड़ भारत के लोकतंत्र को नहीं हिला सकते।

युवाशक्ति और सियासी साजिश

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी युवाशक्ति भारत का भविष्य संवारने के लिए है, किसी की सत्ता की भूख मिटाने के लिए नहीं। राजनीति के मारीचों और कालनेमियों को जनता ने पहचान कर सत्ता से दूर रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश को अराजकता की आग में झोंक कर कुर्सी हथियाने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि देश ऐसी सियासी साजिश को कभी सफल नहीं होने देगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुसार लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग किससे निकलता है?−
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलोकतंत्र में सत्ता का मार्ग जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं : योगी