योगी बोले- बरेली में हर त्योहार से पहले दंगे होते थे, अब दंगाई जेल में उर्स मना रहे हैं

हिन्दुस्तान, बरेली
share

बरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब दंगों की जगह उत्सव का माहौल है और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। उन्होंने दावा किया कि साढ़े नौ वर्षों में युवाओं को साढ़े नौ लाख सरकारी नौकरियां मिलीं और प्रति व्यक्ति आय तीन गुना बढ़ी। 

योगी बोले- पहले बरेली में हर त्योहार से पहले दंगे होते थे, अब दंगाई जेल में उर्स मना रहे हैं
योगी बोले- पहले बरेली में हर त्योहार से पहले दंगे होते थे, अब दंगाई जेल में उर्स मना रहे हैं

बरेली क्लब में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले बरेली में हर पर्व से पहले दंगे होते थे। अब दंगाई जेल में उर्स मना रहे हैं। अब दंगा किया तो बाप दादा की सम्पत्ति भी जब्त हो रही है। अब यूपी की पहचान उपद्रव से नहीं। अब उत्सव है। पहले सोच कैसी थी। पहले बरेली की पहचान झुमके से थी। अब नाथ नगरी से पहचान है। पहले लोग संभल जाने से डरते थे। अब संभल में कोई भय नहीं है। भयाक्रांत कराने वाले खुद भयभीत है। यूपी पुलिस की गाड़ी को देखिए माफिया की पेंट गीली हो जाती है।

सीएम बोले, साढ़े नौ वर्ष में साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। इससे यूपी की प्रति व्यक्ति आय तीन गुना बढ़ी है। अब यूपी बीमार नहीं है। अब यूपी रेवन्यू सरप्लस स्टेट है। आने वाले समय में सीबीएसई के शिक्षकों को भी कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। 80 लाख रुपए से डेढ़ करोड़ रुपए के बीच सुरक्षा बीमा का कवर शिक्षकों को मिला है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहर त्योहार से पहले होते थे दंगे, अब दंगाई जेल में उर्स मना रहे: सीएम योगी