ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशयोगी बोले- अपना राष्ट्रविरोधी चरित्र उजागर कर रही कांग्रेस

योगी बोले- अपना राष्ट्रविरोधी चरित्र उजागर कर रही कांग्रेस

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाने का विरोध करके कांग्रेस ने अपने राष्ट्रविरोधी चरित्र को उजागर कर दिया है। योगी ने यहां विधानसभा उपचुनाव में...

योगी बोले- अपना राष्ट्रविरोधी चरित्र उजागर कर रही कांग्रेस
एजेंसी,नई दिल्लीTue, 15 Oct 2019 07:32 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाने का विरोध करके कांग्रेस ने अपने राष्ट्रविरोधी चरित्र को उजागर कर दिया है। योगी ने यहां विधानसभा उपचुनाव में भाजपा—अपना दल प्रत्याशी राजकुमार पाल के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''कांग्रेस केवल भाजपा और राम की ही नहीं बल्कि राष्ट्र विरोधी भी है। कश्मीर से धारा 370 हटाने का विरोध करके कांग्रेस ने अपने राष्ट्र विरोधी चरित्र को उजागर किया है।''

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकासवाद व इतिहासवाद की राजनीति चल रही है। इससे पूर्व परिवारवाद व जातिवाद की राजनीति चल रही थी। अब देश में परिवारवाद की राजनीति नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि देश की बदलती छवि कांग्रेस, सपा और बसपा सहित अन्य विरोधी दलों को अच्छी नहीं लग रही हैं। 

योगी ने केंद्र और प्रदेश की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रतापगढ़ के आंवले के विकास के लिए काम किया जा रहा है। मेडिकल कालेज का कार्य शीघ्र शुरू हो रहा है। आगामी सत्र में सात सौ मेडिकल छात्र यहां चिकित्सा शिक्षा ग्रहण करेंगे। इस क्रम में कांग्रेस की पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जनसभा में अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, प्रदेश सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और नीलकण्ठ तिवारी मौजूद रहे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें