27 में 17 का इतिहास दोहराना है: सुनील शर्मा

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

मुरादनगर में एक जनसभा के दौरान मंत्रियों ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि कैसे योगी सरकार ने राज्य को एक सुरक्षित और समृद्ध स्थान में बदल दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए की सरकार की उम्मीदों पर भी चर्चा हुई।

27 में 17 का इतिहास दोहराना है: सुनील शर्मा

मुरादनगर, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली तब उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था। प्रदेश में अराजकता और अपराध का बोलबाला था। योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया। आज दूसरे प्रदेशों के लोग भी योगी जैसा मुख्यमंत्री चाहते हैं। राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विजन प्रदेश के विकास को दिशा देता है। जबकि उनका उद्बोधन राष्ट्र को सशक्त करता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश का विकास कर रही है।

योगी की लोकप्रियता इतनी अधिक है कि पूरे देश में लोग उन्हें अपना यहां बुलाना चाहते हैं और उनके विचारों को सुनना चाहते हैं। बागपत के सांसद डॉ. राजुकमार सांगवान ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बनेगी। योगी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने एनडीए के कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव में जुट जाने की अपील भी की। मोदीनगर की विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने शहरों के साथ गांवों की भी तस्वीर बदली है। मोदीनगर के किसान लखपति से करोड़पति हो गए हैं। मुरादनगर के विधायक अजीतपाल त्यागी ने पिता राजपाल त्यागी की प्रतिमा अनावरण समारोह में आने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।