मुरादाबाद में सीएम योगी की कानून-व्यवस्था पर महा-बैठक शुरू

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने जिले की सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया। बैठक में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अन्य आला अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम के बाद व्यापारियों को दानवीर भामाशाह के नाम पर सम्मानित किया जाएगा।

मुरादाबाद में सीएम योगी की कानून-व्यवस्था पर महा-बैठक शुरू

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक पूरी करने के बाद अब जिले की कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की अहम समीक्षा बैठक शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री इस बैठक में मुरादाबाद जिले की सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा कर रहे हैं। इस उच्च स्तरीय बैठक में मुरादाबाद के जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत जिले के तमाम आला अधिकारी और पूरा प्रशासनिक अमला अपनी रिपोर्ट के साथ मौजूद है। मुख्यमंत्री एक-एक कर सभी विभागों के कार्यों और जिले की कानून-व्यवस्था का फीडबैक ले रहे हैं।दानवीर भामाशाह के नाम पर व्यापारियों का होगा सम्मानसर्किट हाउस में कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की इस गहन समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे मुख्य जनसभा स्थल के लिए रवाना होंगे।

जनसभा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दानवीर भामाशाह के नाम पर जिले के प्रमुख व्यापारियों को मुख्यमंत्री द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsमुरादाबाद में सीएम योगी की कानून-व्यवस्था पर महा-बैठक शुरू