Moradabad News: सीएम के आदेश पर टीम ने की पालिका क्षेत्र में हुए विकास कार्य की गुणवत्ता की जांच
Moradabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर पालिका परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों की जांच के आदेश दिए हैं। भाजपा के पवन पुष्पद और अन्य नेताओं ने इरफान सैफी पर धांधली के आरोप लगाए थे, जिसमें अवैध कॉलोनियों में पैसा लेकर कार्य कराने और एक ही कार्य के लिए कई बार टेंडर निकालने जैसी शिकायतें शामिल थीं।

Moradabad News: भाजपाइयों की शिकायत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर पालिका परिषद क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जांच के आदेश दिए थे। अभियंताओं की टीम ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर तहसीलदार और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद की मौजूदगी में विकास कार्यों की जांच की। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी रहे पवन पुष्पद ने विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे ठाकुर अजय प्रताप के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पालिका अध्यक्ष इरफान सैफी पर विकास कार्यों में धांधली के आरोप लगाते हुए जांच की गुहार लगाई थी। आरोप लगाया गया था कि नगर की अवैध कॉलोनी में कॉलोनाइजरो से पैसा लेकर विकास कार्य कराए गए हैं, नजूल की भूमि पर दुकानों की नीलामी का प्रयास किया जा रहा है, एक ही निर्माण कार्य के कई बार टेंडर निकालकर लाखों रुपए का घपला किया गया है।मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ के आदेश पर शुक्रवार को सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग सोमेंद्र कुमार और अवर अभियंता लोक निर्माण दौलत सिंह ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अशोक खरवार और तहसीलदार विजय श्रीवास्तव की मौजूदगी में होली का मंदिर चौराहा से मलपुरा लक्ष्मीपुर मार्ग पर सीसी टाइल्स सड़क निर्माण सहित कई विकास कार्यों की जांच की। अन्य शिकायतों की भी बिंदुवार जांच की गई। इस दौरान पवन पुष्पद और भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि मौजूद रहे।


