प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले योगी आदित्यनाथ

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले योगी आदित्यनाथ--------------------------------------मौजूदा राजनीतिक हालातों व भावी चुनावों को लेकर की चर्चा-----------------------नईदिल्ली।...

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले योगी आदित्यनाथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले योगी आदित्यनाथ------------------------------------- -मौजूदा राजनीतिक हालातों व भावी चुनावों को लेकर की चर्चा

-----------------------

नईदिल्ली। विशेष संवाददाता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है। योगी की प्रधानमंत्री के साथ लगभग एक घंटे की मुलाकात हुई, जबकि पार्टी अध्यक्ष के साथ लगभग पौन घंटे तक चर्चा की है। माना जा रहा है इन दोनों मुलाकातों में उत्तर प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति व भावी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा हुई है।

राजनीतिक स्थिति और चुनावी तैयारियां

प्रधानमंत्री के साथ लगभग एक घंटे की मुलाकात में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अगले माह सितंबर में होने वाले नोएडा एक्सपो के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया है। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री का एक अन्य कार्यक्रम के लिए भी समय मांगा है। सूत्रों के अनुसार लंबी मुलाकात में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया है। आगामी चुनावों को लेकर की जा रही तैयारियों की भी जानकारी दी है। चर्चा में हाल के छात्रों के आंदोलन व विपक्ष की रणनीति को लेकर भी बात हुई है।

भाजपा अध्यक्ष के साथ समीक्षा

प्रधानमंत्री के बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है। इस मुलाकात में भी संगठन व सरकार के समन्वय के साथ ताजा राजनीतिक हालातों की जानकारी दी गई। सूत्रों के अनुसार पार्टी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को सरकार के स्तर पर ज्यादा सक्रियता से लोगों के पास पहुंचने को कहा है। राज्य में दो कार्यकाल की सरकार होने से जनता की अपेक्षाएं ज्यादा रही है और आखिरी व्यक्ति तक पहुंचना भी सरकार की जिम्मेदारी है। संगठन की भूमिका सशक्त होगी, लेकिन जनता की नजर सरकार पर होती है इसिलए सरकार की जबाबदेही भी ज्यादा होती है।

---------------------

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦योगी आदित्यनाथ ने किससे मुलाकात की?−
योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले योगी आदित्यनाथ