डीएम ने 200 कारीगरों को किया निशुल्क टूल किट का वितरण
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 का शुभारंभ हुआ। इस योजना के तहत 200 कारीगरों को टूलकिट वितरण किया गया और बिना गारंटी लोन की जानकारी दी गई। योजना का उद्देश्य कारीगरों का आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान करना है।

लखनऊ में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के अंतर्गत विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला 2026 पर आधारित प्रदर्शनी एवं मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारंभ और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक तथा टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में किया गया। बिजनौर में कार्यक्रम के उपरांत 200 कारीगरों को टूल किट का वितरण जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, उपायुक्त उद्योग अमित कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में कारीगर मौजूद रहे।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने उपस्थित महिलाओं व कारीगरों को कारीगरों से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 का लाभ लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेकर आप अपना आर्थिक और सामाजिक उत्थान कर सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने कहा कि कारीगरों का सम्मान, आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की पहचान है। उपायुक्त उद्योग अमित कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 में कारीगरों को 10 लाख रुपए तक का बिना गारंटी और बिना ब्याज का लोन उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें 15 प्रतिशत सब्सिडी भी दी जाएगी। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 में 16 पारंपरिक ट्रेड तथा 9 आधुनिक ट्रेड सम्मिलित ह। सभी 25 ट्रेडो में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। योजना अंतर्गत रुपए 5000 का मानदेय भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में जनपद बिजनौर में 200 कारीगरों को निशुल्क टूलकिट वितरण किया गया।

