मुख्यमंत्री ने आचार्य चाणक्य से लेकर अब्दुल कलाम तक को किया याद, बताया शिक्षकों का महत्व
बरेली क्लब की जनसभा में मुख्यमंत्री योगी ने शिक्षकों की भूमिका और गुरुकुलों के प्रभाव को रेखांकित किया। उन्होंने रामराज्य, स्वर्ण युग और शिक्षक दिवस का उल्लेख किया। योगी ने कहा कि 2017 में बीजेपी सरकार बनने के बाद प्रदेश में 1.60 लाख शिक्षकों की भर्ती हुई।
बरेली क्लब में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जहां योग्य शिक्षक हो, वहां श्री राम, श्री कृष्ण, चंद्रगुप्त बनने में देर नहीं लगती। श्री राम ने रामराज्य का मार्ग प्रशस्त किया। चंद्रगुप्त ने स्वर्ण युग बनाया। यह गुरुकुलों का प्रभाव था। राष्ट्रपति अबुल कलाम खुद को हमेशा एक शिक्षक के रूप में प्रस्तुत करते थे। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अपने जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने को कहा। व्यास जी की जयंती हमने गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाना शुरू किया। आपने देखा होगा पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रपति बनने के बाद भी अपने आप को एक शिक्षक के रूप में प्रस्तुत करते थे। भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन सदैव अपने नाम के साथ शिक्षक लिखना पसंद करते थे।
शिक्षक भर्ती और शिक्षा सुविधाओं का विस्तार
मुख्यंत्री योगी ने कहा कि 2017 में प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी। हमने 1.60 लाख शिक्षकों की भर्ती की। बिना भेदभाव युवाओं को नौकरी मिली। आज यूपी भारत का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। एक बीमारू राज्य अब टॉप 3 राज्य बनकर उभरा था। अब यूपी की प्रतिभा का इस्तेमाल यूपी के अंदर हो रहा। जहां शिक्षक नहीं थे, वहां शिक्षक रखे गए। जहां भवन नहीं थे, वहां भवन बने। लाइब्रेरी, लैब, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास बने। अटल टिंकरिंग लैब, स्पेस लैब में बच्चे प्रयोग करे। तकनीक ने गांव और शहर की दूरी को खत्म कर दिया।


