कृषि विभाग के ग्रुप सी कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। 36 नवचयनित प्राविधिक सहायक ग्रुप सी को शुभकामनाएं दी गईं और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में उनके योगदान की बात की गई।

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित प्रदेश के प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम उपस्थित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियों एवं नव नियुक्त प्राविधिक सहायकों ने देखा और सुना। जिलाधिकारी ने 36 नवचयनित प्राविधिक सहायक ग्रुप सी में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर प्रतिनिधि एमएलसी अम्बरीष राय एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेकश त्रिपाठी उपस्थित रहे。
नव चयनित प्राविधिक सहायकों को शुभकामनाएं
जिलाधिकारी ने सभी नव चयनित एवं नवनियुक्त प्राविधिक सहायक ग्रुप सी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी नव चयनित कर्मियों से कहा कि सभी कर्मचारी अपना कार्यभार संभालें। सभी नियमित रूप से पूरे मनोभाव से कार्य करें। प्रदेश एवं केंद्र सरकार के स्तर से कृषि विभाग द्वारा किसानों के उत्थान, उत्पादन उत्पादकता वृद्धि हेतु चलाई जाने वाली योजनाओं का क्रियान्वयन इन्हीं कर्मचारियों के द्वारा किया जाता है जिनका विशेष महत्व है। ऐसे में सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने में सहयोग करें।
प्राविधिक सहायक ग्रुप सी की नियुक्ति पर जानकारी
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डा. राकेश कुमार सिंह ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा 23 जून 2026 को घोषित किए गए परिणाम अंतर्गत 3446 पदों पर चयनित अभ्यार्थियों के शासन द्वारा चयन के क्रम में जनपद में कुल 36 प्राविधिक सहायक ग्रुप सी का नियुक्ति पत्र उनके द्वारा जारी किया गया है। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डा. राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा. सर्वेश कुमार यादव सहित सभी नव चयनित प्राविधिक सहायक आदि उपस्थित रहे।


