ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकेशव प्रसाद मौर्य बने रह सकते हैं डिप्टी सीएम, स्वतंत्र देव सिंह भी होंगे योगी कैबिनेट का हिस्सा; हाईकमान ने बनाया प्लान

केशव प्रसाद मौर्य बने रह सकते हैं डिप्टी सीएम, स्वतंत्र देव सिंह भी होंगे योगी कैबिनेट का हिस्सा; हाईकमान ने बनाया प्लान

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल की घोषणा अभी बाकी है। संभावना जताई जा रही है कि भारतीय जनता पार्टी केशव प्रसाद मौर्य को दोबारा उप-मुख्यमंत्री बना सकती है। साथ ही पार्टी के प्रदेश प्रमुख...

केशव प्रसाद मौर्य बने रह सकते हैं डिप्टी सीएम, स्वतंत्र देव सिंह भी होंगे योगी कैबिनेट का हिस्सा; हाईकमान ने बनाया प्लान
लाइव हिंदुस्तान,लखनऊTue, 22 Mar 2022 11:56 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल की घोषणा अभी बाकी है। संभावना जताई जा रही है कि भारतीय जनता पार्टी केशव प्रसाद मौर्य को दोबारा उप-मुख्यमंत्री बना सकती है। साथ ही पार्टी के प्रदेश प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह को भी कैबिनेट में अहम पद दिया जा सकता है। भाजपा ने योगी के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में भाजपा के सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि इसपर अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है। वहीं, एक और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की जगह कोई ब्राह्मण चेहरा, बृजेश पाठक या कोई और ले सकता है। खबर है कि 24 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में अहम पदों को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी तीसरे उप-मुख्यमंत्री पद पर भी विचार कर रही है। इस पद के लिए आगरा ग्रामीण से विधायक बेबी रानी मौर्य का नाम सबसे आगे चल रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा 2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए योगी कैबिनेट तैयार करने पर विचार कर रही है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक,  मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी के कमजोर होने से नए विकल्प तलाश रहे दलित वोट बैंक को भी भाजपा जीतने की कोशिश कर रही है। इसी तरह प्रदेश इकाई के प्रमुख सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल करने के फैसले को गैर-यादव ओबीसी वोट से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जाता है कि यह वर्ग साल 2014 से ही पार्टी का वफादार रहा है।

दिनेश शर्मा का क्या?
रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि अगर स्वतंत्र देव सिंह को कैबिनेट में शामिल किया जाता है, तो इस बात की संभावनाएं हैं कि शर्मा को प्रदेश का भाजपा प्रमुख बनाया जा सकता है। उन्होंने आगे जानकारी दी कि योगी की पिछली सरकार में शामिल रहे श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थ नाथ सिंह और जय प्रताप सिंह जैसे नेताओं को दोबारा मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा चर्चाएं हैं कि सुरेश खन्ना को अगले स्पीकर नियुक्त किया जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें