देश के अंदर अराजकता से बाज आए कांग्रेस : योगी

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर गैर जिम्मेदार राजनीतिक आचरण और अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। गोरखनाथ मंदिर में उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शनों से आम लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कांग्रेस से संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था का सम्मान करने, नेतृत्व पर आत्ममंथन करने तथा जनता से जुड़े मुद्दों पर मेरिट के आधार पर चर्चा करने की अपील की।

देश के अंदर अराजकता से बाज आए कांग्रेस : योगी
देश के अंदर अराजकता से बाज आए कांग्रेस : योगी

गोरखपुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस गैर जिम्मेदार राजनीतिक आचरण का परिचय दे रही है। कांग्रेस आज देश में अराजकता का पर्याय बनती जा रही है। अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए वह लोकतंत्र, देश की जनभावनाओं और चुनी हुई सरकारों के खिलाफ अस्थिरता का माहौल पैदा करने का प्रयास कर रही है। दिल्ली में पिछले कई दिनों से कांग्रेस की ओर से किए जा रहे विरोध-प्रदर्शनों के कारण आम लोगों को परेशानी हो रही है और अव्यवस्था का माहौल बन रहा है। कांग्रेस को देश में अराजकता फैलाने से बाज आना चाहिए।

कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शनों पर जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में प्रवास के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जिस तरह के गैर राजनीतिक आचरण का परिचय दे रहे हैं, उसे पूरा देश देख रहा है। कांग्रेस नेतृत्व को आत्ममंथन करना चाहिए कि जनता बार-बार उसे क्यों नकार रही है। वर्ष 1985 के बाद से कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी नहीं कर सकी है। यानी प्रदेश की जनता ने 41 वर्ष पहले ही कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया था। देश के कई अन्य राज्यों में भी जनता का कांग्रेस से मोहभंग हुआ है और वहां उसे सत्ता से बाहर होना पड़ा है।

संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास कर रही है। चुनाव जीतने पर कांग्रेस इसे अपनी जीत बताती है, जबकि हारने पर ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है। इसी तरह, न्यायालय मेरिट के आधार पर कोई फैसला देता है तो कांग्रेस की ओर से न्यायालय को कटघरे में खड़ा करने और उसे तरह-तरह की धमकियां देने का प्रयास किया जाता है। संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर अव्यवस्था फैलाना कांग्रेस की नियति बन चुकी है।

कांग्रेस नेतृत्व से आत्ममंथन करने की अपील

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने नेतृत्व पर भी विचार करना चाहिए। जिस नेतृत्व ने भ्रष्टाचार के कारण जनता का विश्वास खो दिया है, उसे बदलने की जरूरत है। कांग्रेस के लोगों को चाहिए कि वे देश की संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने के बजाय लोकतांत्रिक व्यवस्था का सम्मान करें।

जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की सलाह

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की जनता और युवा जागरूक हैं। उन्हें गुमराह करके और लगातार अराजकता पैदा करके लंबे समय तक जनता का विश्वास हासिल नहीं किया जा सकता। यदि कांग्रेस इसी तरह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत आचरण करती रही तो जो कुछ राजनीतिक जनाधार बचा है, उसे भी गंवाना पड़ सकता है। उन्होंने कांग्रेस से अपील की कि वह अराजकता का रास्ता छोड़कर जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करे और मेरिट के आधार पर अपनी बात रखे। स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करना देश के लोकतंत्र और जनता, दोनों के हित में है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शनों के बारे में क्या कहा?−
उन्होंने कहा कि विरोध-प्रदर्शनों से आम लोगों को परेशानी हो रही है और अव्यवस्था का माहौल बन रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदेश के अंदर अराजकता से बाज आए कांग्रेस : योगी