शिविर में 55 लोगों को बनाया योग शिक्षक
देवघर में पतंजलि योगपीठ के निर्देशन में 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला प्रभारी ने बताया कि अब तक 55 योग शिक्षक बनाए गए हैं एवं मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर हरिद्वार में आयोजित होगा।

देवघर, प्रतिनिधि। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार जिला मुख्यालय देवघर के निर्देशन में शुक्रवार को देवीपुर प्रखंड के बेहरन, घसको एवं आईटीआई कॉलेज परिसर में संचालित 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ।
प्रशिक्षण समापन
प्रशिक्षण समापन के बाद सभी सफल प्रतिभागियों के बीच योग शिक्षक के प्रमाण पत्र का वितरण प्रखंड प्रभारी राजेश गोस्वामी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान शिव शंकर यादव, विनोद वर्मा, प्रदीप रमानी, विजय वर्मा, मनोज यादव, विनोद गोस्वामी, मिथिलेश राय, सौरभ कुमार भैया, अरुण ठाकुर, सुनील सिंह, दीपक मंडल, रिंकू वर्मा आदि को भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी अनुज कुमार त्यागी, महामंत्री संजीव कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि हरिहर मंडल, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश यादव एवं वार्ड सदस्य मनोज कुमार राय द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया।
योग शिक्षक तैयार करना
मौके पर जिला प्रभारी ने बताया कि अब तक अलग-अलग जगहों पर लगाए गए प्रशिक्षण शिविर में 55 योग शिक्षक बनाए गए। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में स्वामी रामदेव के सानिध्य में लगने वाला मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण में 1 से 5 अक्टूबर 2026 के शिविर में देवघर से चयनित योग शिक्षक को हरिद्वार भेजा जाएगा।
सफलता की ओर कदम
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ बासुदेव मंडल, रामानंद शाही, चेतन मंडल, बब्लू यादव, डॉ. नकुल वर्मा, संजय कुमार यादव, अजय कुमार राय, पंकज कुमार यादव, शिवयतन वर्मा, बद्री गोस्वामी, सत्यनारायण दास, बासुकी रवानी, दयानंद यादव सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


