बालाजी मंदिर में योगिनी विशेष अनुष्ठान आज
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रांचीरांची के श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी मंदिर में शनिवार को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी का व्रत मनाया जाएगा। इस दिन भगवान का विशेष तिरूवाराधनम और पूजा समारोह होगा। मंदिर सुबह 7 से 12 बजे और शाम 4 से 7 बजे तक खुला रहेगा।

रांची। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी मंदिर में आषाढ़ कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी का व्रत शनिवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान का विशेष तिरूवाराधनम और पूजा अनुष्ठान होगा। दर्शन के लिए मंदिर के पट सुबह 7 से 12 बजे और शाम 4 से 7 बजे तक खुलेंगे। मंदिर प्रबंधन के रंजन सिंह ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार दशमी से वेध एकादशी का व्रत नहीं करना चाहिए, बल्कि द्वादशी युक्त एकादशी का ही उपवास रखना शुभ होता है।


