आंगनबाड़ी केंद्र पर पहली बार मनाया गया योग दिवस

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

भगवानपुर। राज्य की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर हर महीने की 14 तारीख को 'प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा दिवस' और 'योग दिवस' मनाने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को बेगूसराय के बनवानीपुर पंचायत में योग दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों को विभिन्न योगासन और स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए।

आंगनबाड़ी केंद्र पर पहली बार मनाया गया योग दिवस

भगवानपुर, निज संवाददाता। सरकार के निर्देश पर अब राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक महीने की 14 तारीख को 'प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा दिवस' के साथ 'योग दिवस' मनाया जाएगा। इसी कड़ी में मंगलवार को बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत बनवानीपुर पंचायत के मुजाहिदपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 2 पर पहली बार योग दिवस का आयोजन किया गया। महिला पर्यवेक्षिका श्रुति ऋचा की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों को ताड़ासन, वृक्षासन, तितली आसन और प्राणायाम जैसे सरल योगाभ्यास कराए गए। साथ ही, शारीरिक व्यायाम और खेल के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए गए।

पिरामल फाउंडेशन के दीपक मिश्र और खुशबू कुमारी ने बच्चों को योग के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि बचपन से ही योग को दिनचर्या में शामिल करने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है। सेविका अनीता कुमारी और सहायिका विमला देवी व आशा विनीता कुमारी ने बच्चों को योग कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के बारे में जानकारी भी दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।