प्रदेश स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले सम्मानित
मुजफ्फरनगर में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर स्कूल स्थित निशुल्क योग साधना केंद्र पर प्रदेश स्तरीय स्वर्ण पदक विजेता कविंद्र बालियान और अंकुर मान को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में ग्रीनलैंड योगा एकेडमी ने 4 गोल्ड, 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने योग के महत्व पर चर्चा की।

मुजफ्फरनगर। ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर स्कूल स्थित भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र पर प्रदेश स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले केंद्र प्रमुख कविंद्र बालियान और एडवांस योगा ट्रेनर अंकुर मान को सम्मानित किया। जिला प्रधान योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि आईआईटी रुड़की कैंपस सहारनपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 48 जनपदों ने भाग लिया था। इसमें ग्रीनलैंड योगा एकेडमी के खिलाड़ियों ने 4 गोल्ड, 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और जिले का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए दोनों योग गुरुओं को फूल-मालाएं पहनाकर और बैज लगाकर सम्मानित किया।
वक्ताओं ने कहा कि नियमित योग अभ्यास से शारीरिक पुष्टि, मानसिक स्थिरता और सर्वांगीण स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर राज सिंह पुंडीर, राजीव रघुवंशी, नीरज बंसल, डा. अक्षय बालियान और कुलदीप मित्तल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


