ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशयेदियुरप्पा ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार, 17 मंत्रियों में एक पूर्व CM और दो पूर्व डिप्टी CM शामिल

येदियुरप्पा ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार, 17 मंत्रियों में एक पूर्व CM और दो पूर्व डिप्टी CM शामिल

कनार्टक में मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को किया गया जिसमें 17 नये मंत्री शामिल किये गये। येदियुरप्पा ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण के लिए 17...

येदियुरप्पा ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार, 17 मंत्रियों में एक पूर्व CM और दो पूर्व डिप्टी CM शामिल
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 20 Aug 2019 12:22 PM
ऐप पर पढ़ें

कनार्टक में मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को किया गया जिसमें 17 नये मंत्री शामिल किये गये। येदियुरप्पा ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण के लिए 17 विधायकों के नाम राज्यपाल वजू भाई वाला को प्रस्तावित किया था जिन्होंने मंत्री पद की शपथ ली। मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में सीएन आश्वथ नारायण, केएस एश्वरप्पा और गोविंद एम कारजोल शामिल हैं। 

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जनता दल (एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार अल्पमत में आने की वजह से गिर गई थी। इसके बाद कनार्टक में भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाई। बी.एस. येदियुरप्पा ने 26 जुलाई 2019 को चौथी बार कनार्टक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले येदियुरप्पा ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। अमित शाह की मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के विस्तार का फैसला लिया। 

येदियुरप्पा मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों में एक निर्दलीय विधायक एच. नागेश भी शामिल हैं जिन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलायी गयी है। पच्चीस दिन पुराने येदियुरप्पा मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तार है। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों में गोविंद एम. कारजोल, डॉ. सी. एन. अश्वथ नारायण, लक्ष्मण संगप्पा सावदी, के. एस. ईश्वरप्पा, आर. अशोक, जगदीश शेट्टार, बी. श्रीरामुलु, एस. सुरेश कुमार, वी. सोमन्ना, सी.टी. रवि, बासवराज बोम्मई, कोटा श्रीनिवास पुजारी, जे. सी. मधु स्वामी, सी. सी. पाटिल, एच. नागेश (निर्दलीय विधायक), प्रभु चौहान और सुश्री जोले शशिकला अन्ना साहेब शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, भाजपा सांसद शोभा खारंदलजे, भाजपा के सभी विधायक, डीजी और आईजीपी नीलमणि एम. राजू तथा कांग्रेस के निलंबित विधायक रोशन बेग भी इस अवसर पर मौजूद थे।

 

ये भी पढ़ें: 10 करोड़ रुपये से अधिक दान देने वालों के नाम पर बस्तियों का नाम रखा जाएगा: येदियुरप्पा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें