ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशYear Ender 2018: इस साल प्रिया प्रकाश से लेकर डब्बू अंकल के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली

Year Ender 2018: इस साल प्रिया प्रकाश से लेकर डब्बू अंकल के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली

साल 2018 बीतने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में साल के अंतिम पड़ाव में हम याद करते हैं उन चीजों को जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। चाहे वो देश के सबसे अमीर अंबानी की बेटी की शादी हो या फिर बॉलीवुड...

Year Ender 2018: इस साल प्रिया प्रकाश से लेकर डब्बू अंकल के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 26 Dec 2018 03:59 PM
ऐप पर पढ़ें

साल 2018 बीतने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में साल के अंतिम पड़ाव में हम याद करते हैं उन चीजों को जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। चाहे वो देश के सबसे अमीर अंबानी की बेटी की शादी हो या फिर बॉलीवुड एक्ट्रेसेज सोनम, दीपिका और प्रियंका की शादी की बात हो। यह साल हर मामले में काफी मजेदार रहा। इन सबके अलावा 2018 में ऐसे वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसे लोगों ने खूब एन्जॉय किया। जैसे कि अंकल जी का धमाकेदार डांस, प्रिया प्रकाश का आंख मारना, ठीक है के साथ एक कपल का वीडियो। ऐसे ही कई वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब देखे गए। तो आइए आपको दिखाते हैं ऐसे मजेदार वीडियोज, जिन्हें लोगों ने इस साल एक बार नहीं बल्कि कई बार देखा है.... 

अंकल जी का डांस-
सोशल मीडिया पर संजीव श्रीवास्तव उर्फ डब्बू अंकल के डांस वीडियो ने खूब तहलका मचाया। उन्होंने एक शादी समारोह में गोविंदा के गाने 'मय से मीना से, न साकी से, दिल बहलता है मेरा आपके आ जाने से' पर डांस किया था। देखते ही देखते यह वी‍डियो सोशल मी‍डिया पर वायरल हो गया और डब्बू अंकल स्टार बन गए। संजीव श्रीवास्तव एक प्रोफेसर हैं और मध्य प्रदेश के विदिशा के रहने वाले हैं।

'ठीक है'-
इस साल एक प्रेमी जोड़े का वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ। जिसमें लड़की अपनी हर बात 'ठीक है' से शुरू करती है। ठीक है कहने का अंदाज इतना अलग था कि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी। लोग इस 'ठीक है' का इस्तेमाल करने लगे। कई दिनों तक यह ठीक है चलता रहा और काफी पॉपुलर हो गया।

अलविदा 2018: पूरे साल छाया रहा दिल दहला देने वाली 5 हॉरर फिल्मों का डर

प्रिया प्रकाश का आंख मारना-
आंखों के इशारे वाला प्रिया प्रकाश का वीडियो सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हुआ कि रातोंरात वो स्टार बन गईं। 26 सेकेंड के वीडियो में जब प्रियां प्रकाश ने आंख मारी तो लाखों लोग इनके दिवाने हो गए। प्रिया प्रकाश फिल्म 'उरु आदर लव' के एक गाने में महज आंख मारकर ही दुनिया भर में नाम कमा लिया।

हैलो फ्रैंड्स-
कुछ महीने पहले 'हैलो फ्रेंड्स.. चाय पीलो' वाली आंटी का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया रहा। सोमवती महावर नाम की महिला अपनी बात वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर करती है। इनके हैलो फ्रेंड्स वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। यह डायलॉग इतना पॉपुलर हो गया कि यहां तक कि हर प्लेटफॉर्म पर लोगों अपनी बातों में भी हैलो फ्रैंड्स कहकर बोलने लगे। बता दें कि सोमवती एक एक व्लॉगर हैं। सोमवती वीगो वीडियोज नाम की एक ऐप पर 15 सेकंड के वीडियो अपलोड करती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें