Orai News: जतजतजतजतजतज
हिन्दुस्तान, उरई
Orai News: यमुना का जलस्तर घटने से तटवर्ती ग्राम वासियों ने ली राहत की सांस कालपी। संवाददाता

Orai News: कालपी। संवाददाता यमुना नदी के जलस्तर में अब लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है गुरुवार को नदी का जलस्तर घटकर 102.8 मीटर पर पहुंच गया पानी में करीब 10-15 सेंटीमीटर प्रति घंटे की कमी आ रही है जलस्तर नीचे जाने से नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।पिछले कुछ दिनों से यमुना के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही थी नदी का पानी बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की आशंका को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई थी बुधवार से जलस्तर में कमी शुरू होने के बाद स्थिति सामान्य होने की ओर बढ़ रही है गुरुवार को भी पानी घटने का क्रम जारी रहा कालपी में यमुना का चेतावनी स्तर 107 मीटर और खतरे का निशान 108 मीटर है वर्तमान जलस्तर चेतावनी बिंदु से काफी नीचे है ऐसे में फिलहाल बाढ़ की स्थिति बनने की आशंका कम हो गई है।


