औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए आरएफपी जारी
ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आठ हजार एकड़ में विकसित होने

ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आठ हजार एकड़ में विकसित होने वाले औद्योगिक गलियारे के लिए यमुना विकास प्राधिकरण ने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी कर दी है। अब कंपनी का चयन कर परियोजना की डिटेल रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी। यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में करीब 4750 हेक्टेयर में नोएडा एयरपोर्ट परियोजना है। इसके आगे टप्पल-बाजना अर्बन सेंटर है। यहां पर लॉजिस्टिक हब विकसित करने की योजना है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया अलीगढ़ जिला प्रशासन कर रहा है। एयरपोर्ट और टप्पल-बाजना अर्बन सेंटर के बीच में जो अधिसूचित क्षेत्र बचा है। यह एरिया अलीगढ़ जिले में आता है।
यहां करीब आठ हजार एकड़ जमीन है। यहां औद्योगिक गलिायारा विकसित किया जाएगा। यह क्षेत्र नोएडा एयरपोर्ट के नजदीक है और यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे है। यहां पर केवल औद्योगिक, आवासीय और होटल का भू उपयोग रखा जाएगा। एयरपोर्ट के चलते होटल उद्योग तेजी से आगे बढ़ेगी। इसकी संभावना तलाशने व डिटेल रिपोर्ट तैयार करने के लिए आरएफपी निकाली गई है। चयनित कंपनी परियोजना की रिपोर्ट 310 दिनों में पूरी करेगी। भविष्य में इस औद्योगिक गलिायारे के साथ ही नोएडा एयरपोर्ट को अलीगढ़ रक्षा कॉरिडोर से भी जोड़ने की तैयारी है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


