राया हेरिटेज सिटी के लिए जमीन खरीद जल्द शुरू होगी

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) मथुरा के राया में विकसित

राया हेरिटेज सिटी के लिए जमीन खरीद जल्द शुरू होगी

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) मथुरा के राया में विकसित की जाने वाली हेरिटेज सिटी के लिए जल्द ही जमीन की खरीद शुरू करेगा। यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन तक प्रस्तावित मार्ग के दोनों ओर यह सिटी विकसित की जानी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने इस परियोजना की अपडेट ली है। अब इस परियोजना में तेजी आने की उम्मीद है। यमुना प्राधिकरण ने मथुरा जिले के अपने अधिसूचित क्षेत्र में राया हेरिटेज सिटी विकसित करने की योजना बनाई है। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनकर तैयार हो चुकी है। अधिकारी के मुताबिक परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाना है।

पहले चरण में पिलग्रिम गेट और पार्किंग बनाई जानी है। दूसरे चरण में हेरिटेज सिटी के अन्य निर्माण कार्य कराए जाने हैं। अब प्राधिकरण ने जमीन खरीद की तैयारी शुरू कर दी है। मुआवजा दर तय करने के साथ ही जमीन खरीद शुरू हो जाएगी, ताकि परियोजना पर काम शुरू किया जा सके।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराया हेरिटेज सिटी के लिए जमीन खरीद जल्द शुरू होगी