यादव महासभा की बैठक में आज उठेगी अहीर रेजिमेंट की मांग

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को डांडी स्थित राधाकृष्ण आश्रम में होगी। बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती, शिक्षा और विकास के मुद्दों पर चर्चा होगी। अहीर रेजिमेंट के गठन का मुद्दा प्रमुख होगा। बैठक में जातिगत जनगणना पर भी विचार किया जाएगा।

यादव महासभा की बैठक में आज उठेगी अहीर रेजिमेंट की मांग

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को डांडी स्थित राधाकृष्ण आश्रम में होगी। इसमें समाज की एकता, संगठन की मजबूती, शिक्षा और सामाजिक विकास के साथ भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग पर चर्चा की जाएगी। महासभा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि बैठक दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक यादव मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। बैठक में जातिगत जनगणना के मुद्दे पर समाज के हितों और विकास के संदर्भ में विचार-विमर्श किया जाएगा। भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की रणनीति भी बनाई जाएगी।

जलाध्यक्ष ने कहा कि बैठक का उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट कर संगठन मजबूत करना है। इसमें सामाजिक और शैक्षिक विकास से जुड़े मुद्दों पर सुझाव लिए जाएंगे। उन्होंने समाज के लोगों से अधिक संख्या में बैठक में शामिल होने की अपील की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयादव महासभा की बैठक में आज उठेगी अहीर रेजिमेंट की मांग