एक्सएलआरआई में शत-प्रतिशत समर प्लेसमेंट, 3.50 लाख तक सर्वाधिक मासिक स्टाइपेंड

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

एक्सएलआरआई ने जमशेदपुर और दिल्ली-एनसीआर कैंपस के पीजीडीएम बिजनेस मैनेजमेंट और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के 2026-28 बैच के लिए समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट पूरा किया। सभी छात्रों को इंटर्नशिप मिली। 587 विद्यार्थियों को 106 संस्थानों से 594 ऑफर मिले। सर्वाधिक मासिक स्टाइपेंड 3.50 लाख रुपये, औसत 1.75 लाख और मीडियन 1.80 लाख रुपये रहा।

एक्सएलआरआई में शत-प्रतिशत समर प्लेसमेंट, 3.50 लाख तक सर्वाधिक मासिक स्टाइपेंड

समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट में शत-प्रतिशत सफलता

एक्सएलआरआई-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने अपने जमशेदपुर और दिल्ली-एनसीआर कैंपस के पीजीडीएम (बिजनेस मैनेजमेंट) और पीजीडीएम (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट) पाठ्यक्रम के 2026-28 बैच के लिए समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट की प्रक्रिया को पूरा कर ली है। इस दौरान शत-प्रतिशत छात्रों ने इंटर्नशिप हासिल की है। इस साल संस्थान के समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट का सर्वाधिक स्टाइपेंड पैकेज 3.50 लाख मासिक रहा। इस बार कुल 587 विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट प्रक्रिया में हिस्सा लिया, जिन्हें देश-विदेश के 106 प्रमुख संस्थानों की ओर से कुल 594 समर इंटर्नशिप ऑफर मिले। इसमें 32 नए रिक्रूटर्स की भागीदारी भी शामिल रही। छात्रों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एक्सएलआरआई के निदेशक डॉ. फादर सेबेस्टियन जॉर्ज ने कहा कि हमारे छात्रों की मेहनत, फैकल्टी के मार्गदर्शन और कॉरपोरेट जगत के विश्वास के कारण इस सत्र में भी शत-प्रतिशत प्लेसमेंट का रिकॉर्ड बरकरार रहा है। उन्होंने नए रिक्रूटर्स का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि ये इंटर्नशिप के अवसर छात्रों को भविष्य के जिम्मेदार और कुशल नेतृत्वकर्ता बनने में मदद करेंगे। इस वर्ष के प्लेसमेंट के आंकड़ों पर नजर डालें तो छात्रों को मिला पैकेज शानदार रहा। इस दौरान औसत मासिक पैकेज 1.75 लाख रुपये और मीडियन मासिक पैकेज 1.80 लाख रुपये दर्ज किया गया, जबकि उच्चतम मासिक पैकेज 3.50 लाख रुपये तक पहुंच गया। इसके अलावा शीर्ष 10 प्रतिशत छात्रों का औसत मासिक पैकेज 2.58 लाख रुपये और शीर्ष 25 प्रतिशत छात्रों का औसत मासिक स्टाइपेंड पैकेज 2.39 लाख रुपये रहा।

विभिन्न क्षेत्रों से मिले इंटर्नशिप ऑफर

कंसल्टिंग सेक्टर से सर्वाधिक 30 प्रतिशत ऑफर्स

कंसल्टिंग सेक्टर ने कुल ऑफर्स का 30 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया, जिसमें एक्सेंचर, बैन एंड कंपनी, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, डेलॉइट और पीडब्ल्यूसी जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल रहीं। एफएमसीजी, रिटेल और कंज्यूमर सेक्टर की हिस्सेदारी 21 प्रतिशत रही, जहां हिंदुस्तान यूनिसेफ, आईटीसी, प्रॉक्टर एंड गंबल, नेस्ले और कोका-कोला जैसी कंपनियों ने मार्केटिंग और सप्लाई चेन की भूमिकाओं के लिए चयन किया। ई-कॉमर्स, टेक्नोलॉजी और मीडिया क्षेत्र का योगदान 19 प्रतिशत रहा, जिसमें अमेजन, गूगल, फ्लिपकार्ट और स्विगी जैसी कंपनियां प्रमुख रहीं। इसके अलावा बैंकिंग, फाइनेंस, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोटिव और जनरल मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाटा स्टील, जेपी मॉर्गन चेस और आईसीआईसीआई बैंक सहित कई बड़े संस्थानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦एक्सएलआरआई के 2026-28 बैच के समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट में कितने विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया?−
कुल 587 विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएक्सएलआरआई में शत-प्रतिशत समर प्लेसमेंट, 3.50 लाख तक सर्वाधिक मासिक स्टाइपेंड