एक्सएलआरआई में प्रोडक्ट मैनेजमेंट पर मंथन
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
एक्सएलआरआई के पीजीडीएम (जीएम) प्रोडक्ट मैनेजमेंट क्लब 'प्रोडजियोन' ने 'ऑरोरा 4.0' संगोष्ठी का आयोजन किया। इस बार का विषय 'पॉलीक्राइसिस युग में प्रोडक्ट मैनेजमेंट' था। इसमें विश्व की प्रमुख कंपनियों के 19 विशेषज्ञों ने भाग लिया, छात्रों को वैश्विक व्यवधानों के बीच लचीलापन और एआई से प्रभावित नौकरी बाजार में संभावनाओं के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई।

एक्सएलआरआई के पीजीडीएम (जीएम) के प्रोडक्ट मैनेजमेंट क्लब 'प्रोडजियोन' द्वारा अपने वार्षिक प्रोडक्ट मैनेजमेंट संगोष्ठी 'ऑरोरा 4.0' का आयोजन किया गया। इस वर्ष के संगोष्ठी का मुख्य विषय "पॉलीक्राइसिस युग में प्रोडक्ट मैनेजमेंट" था। इस कार्यक्रम में सर्विसनाउ, अमेजन, जेपी मॉर्गन, माइक्रोसॉफ्ट, ओरकल और मास्टरकार्ड जैसी अग्रणी वैश्विक कंपनियों के 19 वरिष्ठ प्रोडक्ट मैनेजमेंट विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। संगोष्ठी का उद्देश्य छात्रों को वैश्विक व्यवधानों के बीच लचीलापन बनाने, मुद्रीकरण रणनीतियों को मजबूत करने और एआई-बाधित नौकरी बाजार में रोजगार की संभावनाओं को बेहतर बनाने के बारे में व्यावहारिक जानकारी देना था।


