एआरपी के रिक्त पदों हेतु हुई लिखित परीक्षा, 32 में 26 अभ्यर्थी रहे उपस्थित
देवरिया में अकादमिक रिसोर्स पर्सन के रिक्त पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में 32 में से 26 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे। परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए। चयनित एआरपी शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार लाने में मदद करेंगे।

देवरिया, निज संवाददाता। अकादमिक रिसोर्स पर्सन के रिक्त पदों पर चयन के लिए सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामपुर कारखाना में लिखित परीक्षा आयोजित हुई। इसमें कुल 32 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 26 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जबकि 6 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।परीक्षा की शुचिता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किया गया था। परीक्षा निर्धारित समय अपराह्न 12.30 बजे से 2.30 बजे तक शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा में डायट प्रवक्ता अखिलेश कुमार राय व डॉ. परशुराम यादव ने पर्यवेक्षक के रूप में दायित्व का निर्वहन किया। वहीं जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) आशुतोष शुक्ल, जिला समन्वयक निपुण भारत गोरख यादव व डायट प्राचार्य डॉ. राम जियावन मौर्य ने परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि एआरपी चयन प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराया जा रहा है। चयनित एआरपी विद्यालयों में शिक्षकों को अकादमिक सहयोग प्रदान करने तथा शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


