सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कुश्ती में प्रवेश के लिए चयन ट्रयल 15, 16 और 17 जुलाई को होगा।
वाराणसी के सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर कुश्ती के लिए चयन ट्रायल का आयोजन 15, 16 और 17 जुलाई को होगा। चयन प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू होगी। इसमें 40 सीटें हैं और विभिन्न भार वर्गों में ट्रायल होंगे। चयनित खिलाड़ियों का आयु सत्यापन भी किया जाएगा।

वाराणसी। सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कुश्ती में प्रवेश के लिए चयन ट्रयल 15, 16 और 17 जुलाई को होगा। साई के उप निदेशक एवं सेंटर के प्रभारी शुभांशु द्विवेदी ने बताया कि सेंटर में ही सुबह 7 बजे से चयन प्रक्रिया शुरू होगी। बताया कि सेंटर में कुश्ती के लिए 40 सीटें हैं। चयन प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू होगी। इसके पूर्व सभी को रिपोर्ट करना होगा। पुरुष एवं महिला - अंडर-15, अंडर-17, अंडर-20 एवं अंडर-23 भार वर्ग में ट्रायल होगा। महिला भार वर्ग में 46 किलोग्राम एवं उससे अधिक, पुरुष भार वर्ग में 55 किलोग्राम एवं उससे अधिक होना चाहिए।
ऐसे खिलाड़ी चयन ट्रायल में शामिल होंगे, जिन्होंने राष्ट्रीय चैंपियनशिप या रैंकिंग प्रतियोगिता में शीर्ष 5 स्थान प्राप्त किया हो। चयनित खिलाड़ियों का आयु सत्यापन कराया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को वरीयता दी जाएगी। आयु मानदंड से परे भी असाधारण प्रतिभा वाले खिलाड़ियों को परीक्षण एवं चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर प्रवेश पर विचार किया जा सकता है। बताया कि खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खेल उपलब्धि प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के नए 2 रंगीन फोटो लाना होगा। बताया कि अधिक जानकारी के लिए www.sailucknow.in या www.sportsauthorityofindia.nic.in पर जाकर संपर्क किया जा सकता है। सेंटर के अशोक कुमार यादव एवं अंकिता सिंह से भी संपर्क कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Amit Kumar Varmaशॉर्ट बायो : अमित वर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ में अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट की रिपोर्टिंग करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
अमित वर्मा की पहचान वाराणसी में लीडिंग अखबार के क्राइम एवं खेल रिपोर्टर के तौर पर है। उन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट की रिपोर्टिंग करते हैं। अगस्त 2017 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने अखबार के अलावा डिजिटल कंटेंट के लिए काम किया है। पाठकों की रुचि के अनुसार स्टोरी प्रस्तुत करते हैं।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अमित ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक हिन्दुस्तान में स्ट्रिंगर के तौर पर की। मार्च 2013 से अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से जुड़े। वहां पर सिटी डेस्क पर काम करने का अनुभव रहा है। अगस्त 2017 से अब तक दैनिक हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
स्नातक (कला वर्ग) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उनको अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट, रेलवे, रोडवेज, एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, एनएचएआई, रोडवेज, कोर्ट, कचहरी बीट की रिपोर्टिंग का अनुभव है। इनमें से हर बीट पर कमांड होने के साथ ही रिसर्च बेस्ड स्टोरी प्रस्तुत करते हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
टीवी, ओटीटी, फिल्म, और लाइफस्टाइल विषयों की गहरी समझ है। कई सेलिब्रिटी एवं खेल सितारों का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। उनका मानना है कि पत्रकारिता विश्वसनीयता की होनी चाहिए। पाठकों को प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना चाहिए। ताकि उनका विश्वास न टूटे।
विशेषज्ञता
अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट, स्पॉट रिपोर्टिंग, किसी भी इवेंट की रिपोर्टिंग
रेलवे, रोडवेज, एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, एनएचएआई, रोडवेज, कोर्ट, कचहरी बीट की रिपोर्टिंग का भी अनुभव
रिसर्च बेस्ट स्टोरी


