विश्व युवा कौशल दिवस पर प्रतिभाओं का सम्मान, चयनित युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

पडरौना, निज संवाददाता। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर बुधवार को

विश्व युवा कौशल दिवस पर प्रतिभाओं का सम्मान, चयनित युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

पडरौना, निज संवाददाता। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर बुधवार को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पडरौना परिसर में प्रदर्शनी एवं प्रशस्ति-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक मनीष जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रशिक्षण स्टॉलों का निरीक्षण कर प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार उत्पादों और परियोजनाओं की सराहना की।विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि कौशल विकास मिशन की योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने युवाओं से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने भविष्य को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

समारोह में विभिन्न ट्रेडों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली, सीटी हॉस्पिटल गोरखपुर और राणा हॉस्पिटल गोरखपुर में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। अप्रेंटिसशिप में सहयोग देने वाले त्रिवेणी शुगर मिल और द यूनाइटेड शुगर मिल सहित अन्य प्रतिष्ठानों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा नेता त्रिभुवन नारायण सिंह, प्रमोद गौतम, सौरभ जायसवाल, नोडल प्रधानाचार्य एवं जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन आलोक कुमार मौर्य, राजकीय आईटीआई कसया के प्रधानाचार्य एपी राय, राजकीय आईटीआई हाटा के प्रधानाचार्य पीएन शर्मा, वरिष्ठ अनुदेशक बीएन गुप्ता, जिला कौशल प्रबंधक अभय श्रीवास्तव, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनय पांडेय आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।