विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

मानसिक स्वास्थ्य इकाई द्वारा सदर अस्पताल में किया गया कार्यक्रम मानसिक स्वास्थ्य इकाई द्वारा सदर अस्पताल में किया गया कार्यक्रम

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

मानसिक स्वास्थ्य इकाई द्वारा सदर अस्पताल में किया गया कार्यक्रम भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के थीम चेंजिंग ऑफ नेरेटिव ऑन सुसाइड पर मानसिक स्वास्थ्य इकाई द्वारा गुरुवार को सदर अस्पताल में कार्यक्रम किया गया। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम क्लिनिकल साइकोलॉजी भावना गुप्ता ने कहा कि युवा पीढ़ी पर बढ़ते मानसिक दबाव, शैक्षणिक और मानसिक तनाव, परीक्षा में असफलता का डर, अत्यधिक उम्मीदें और करियर की अनिश्चितता, आर्थिक और सामाजिक कारक, बेरोजगारी, गरीबी, पारिवारिक विवाद,घरेलू हिंसा आत्महत्या के कारण बन रहे हैं। कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य इकाई में आए मरीजों, उनके परिवार एवं अन्य लोग शामिल हुए। भावना गुप्ता ने बताया कि आत्महत्या से पहले कई संकेत मिलते हैं।

खोए- खोए रहना, नकारात्मक बातें करना, लोगों के बीच रहकर भी खुश नहीं रहना, अपने आप को निरर्थक समझना, हीन भावना से ग्रसित होना, क्रोधी स्वभाव होना, नकारात्मक स्थिति में मरने की चर्चा करना आदि इसके लक्षण हैं। ऐसे लक्षण मिलने पर तुरंत जांच करानी चाहिए। उन्होंने टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 पर अपनी समस्या बताकर मदद लेने की बात कही। विभाग की वार्ड असिस्टेंट रंजना कुमारी द्वारा लोगों को उपचार के लिए प्रेरित किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर कार्यक्रम आयोजित