आसरा परिसर में धूमधाम से मनाया गया विश्व बुजुर्ग दिवस, 100 वरिष्ठ नागरिक सम्मानित

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

पटमदा में विश्व बुजुर्ग दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 100 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 40 बुजुर्गों में मोतियाबिंद की पहचान हुई। उपस्थित मुख्य अतिथियों ने बुजुर्गों के योगदान को सराहते हुए इसे समाज की धरोहर बताया।

आसरा परिसर में धूमधाम से मनाया गया विश्व बुजुर्ग दिवस, 100 वरिष्ठ नागरिक सम्मानित
आसरा परिसर में धूमधाम से मनाया गया विश्व बुजुर्ग दिवस, 100 वरिष्ठ नागरिक सम्मानित

पटमदा: गोबरघुसी पंचायत के काशीडीह स्थित आसरा के मुख्य परिसर में विश्व बुजुर्ग दिवस के अवसर पर विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के 100 वरिष्ठ नागरिकों को वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच के लिए नि:शुल्क शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा, प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन, पूर्व मुखिया खगेन सिंह एवं गोबरघुसी की आसरा समन्वयक मंजू दत्ता मौजूद रहीं। अतिथियों ने बुजुर्गों के सामाजिक योगदान और उनके अनुभवों को समाज की महत्वपूर्ण धरोहर बताया। समारोह के दौरान संजीव नेत्रालय की मेडिकल टीम ने वरिष्ठ नागरिकों की नि:शुल्क नेत्र जांच की।

जांच में 40 बुजुर्गों में मोतियाबिंद की पहचान हुई। इस अवसर पर स्टेट हेड सत्यजीत कुमार, श्रीचरण माझी और सोनारतन सिंह भी उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआसरा परिसर में धूमधाम से मनाया गया विश्व बुजुर्ग दिवस, 100 वरिष्ठ नागरिक सम्मानित