Vikasnagar News: चकराता ब्लॉक में विश्व जनसंख्या पखवाड़ा शुरू
Vikasnagar News: चकराता में 11 से 18 जुलाई 2026 तक विश्व जनसंख्या पखवाड़ा मनाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मी परिवार नियोजन के लाभों के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। ब्लॉक समन्वयक महावीर सिंह राणा ने दंपतियों से अपील की है कि वे संतान की योजना में उचित अंतराल रखें।

Vikasnagar News: चकराता,संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता में 11 से 18 जुलाई 2026 तक विश्व जनसंख्या पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
परिवार नियोजन की जानकारी
अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता, आशा फैसिलिटेटर, एएनएम और सीएचओ घर-घर जाकर दंपतितयों को परिवार नियोजन के वैज्ञानिक पहलुओं की जानकारी दे रहे हैं। लोगों को पहली संतान विवाह के दो वर्ष बाद तथा दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने के लाभ बताए जा रहे हैं।
स्वस्थ परिवार की नींव
ब्लॉक समन्वयक महावीर सिंह राणा ने कहा कि स्वस्थ परिवार ही खुशहाल समाज की नींव है। उन्होंने लोगों से अपील की कि विवाह के तुरंत बाद संतान की योजना न बनाकर उचित अंतराल रखें, ताकि मां का स्वास्थ्य बेहतर रहे और बच्चों का समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास हो सके।
स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं
सीएचसी चकराता के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन तोमर ने बताया कि अभियान के तहत स्वास्थ्य संस्थानों में निर्धारित दिवस सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक कृपाराम शर्मा ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोई पात्र लाभार्थी छूटने न पाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव जाकर सास-बहू सम्मेलन के माध्यम से परिवारों को जागरूक कर रही है। इस अवसर पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक कृपाराम शर्मा, आशा कार्यकर्ता निकिता चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


