एमके कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
By Newswrap
हिन्दुस्तान, दरभंगादरभंगा के महारानी कल्याणी कॉलेज में एनएसएस एवं आईक्यूएसी द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मो. रहमतुल्लाह ने जनसंख्या नियंत्रण की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में एनएसएस और आईक्यूएसी के कई प्रमुख सदस्यों ने विचार साझा किए।

दरभंगा। महारानी कल्याणी कॉलेज में एनएसएस एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य डॉ. मो. रहमतुल्लाह की अध्यक्षता में किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि जनसंख्या की रफ्तार पर नियंत्रण जरूरी है। तभी हम सीमित संसाधन का बेहतर आवंटन कर सकेंगे। एनएसएस पीओ डॉ. रीता कुमारी, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. रंजन कुमार ठाकुर, बर्सर डॉ. सच्चिदानंद मिश्र, परीक्षा नियंत्रक डॉ. आलोक प्रभात, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. अभय कुमार, खेल पदाधिकारी डॉ. सुरेश चंद्र सहित आदि ने भी विचार व्यक्त किए।


