परिवार नियोजन के प्रति पुरुषों से अधिक महिलाएं जागरूक
'जब बच्चों में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल'' थीम पर केन्द्रित विश्व जनसंख्या दिवस शनिवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर जनसंख्या नियंत्रण स

प्रयागराज। जब बच्चों में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल'' थीम पर केन्द्रित विश्व जनसंख्या दिवस शनिवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर जनसंख्या नियंत्रण से संबंधित विविध आयोजन होंगे। बात जब जनसंख्या नियंत्रण की हो तो पुरुष और महिला दोनों की। परिवार नियोजन कार्यक्रमों में बराबर भागीदारी जरूरी होती है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में जनसंख्या नियंत्रण की जिम्मेदारी आधी आबादी पर ही निर्भर है।
जनसंख्या नियंत्रण की जिम्मेदारी
आंकड़ों के मुताबिक जिले में यदि नसबंदी की बात की जाए तो पुरुषों की अपेक्षा 42 गुना अधिक महिलाएं नसबंदी कराती रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार यदि पुरुष भी खुले मन से परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने को आगे आएं तो जनसंख्या नियंत्रण अभियान और सार्थक होगा। स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी विनोद सिंह के अनुसार जिले में 2023 से 2025 के बीच 910 पुरुषों ने नसबंदी कराई, जबकि इसी अवधि में नसबंदी कराने वाली महिलाओं की संख्या 38268 रही। यानी पुरुषों की अपेक्षा लगभग 42 गुना अधिक महिलाओं ने नसबंदी कराई।
अंतरा इंजेक्शन का उपयोग 40 फीसदी बढ़ा
जिले में परिवार नियोजन के साधनों में गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। अंतरा तीन माह में एक बार लगाया जाता है। वर्ष 2023 में 39431, 2024 में 52503 और 2025 में 64970 महिलाओं ने अंतरा का उपयोग किया गया। साथ ही इसी अवधि में प्रसव के 48 घंटे बाद 70355 महिलाओं ने कॉपर टी लगवाया। साथ ही 669250 महिलाओ ने माह में एक बार उपयोग होने वाली माला एन और 440625 महिलाओं ने सप्ताहिक गोली छाया का उपयोग किया। यदि परिवार नियोजन के प्रमुख साधनों में शामिल निरोध का 6403128 उपयोग किया गया। इसमें 2023 में 1824127, वर्ष 2024 में 2189876 और 2025 में 2399125 रहा।
परिवार नियोजन पर मिलने वाली धनराशि
जिला परिवार नियोजन व स्टोर प्रबंधक सचिन चौरसिया के अनुसार प्रसव के बाद नसबंदी कराने पर 3000, महिला नसबंदी सामान्य पर 2000, पुरुष नसबंदी पर 3000, प्रसव के बाद कॉपर टी लगवाने पर 300 और अंतरा इंजेक्शन लगवाने पर प्रति डोज 100 रुपए की धनराशि मिलती है।


