विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता का संदेश, पहाड़ी बाबा काशीराम की जयंती भी मनाई
सर्व समाज जागरूकता अभियान और महापुरुष स्मारक समिति ने शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस और स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी बाबा काशीराम की जयंती मनाई। वक्ताओं ने जनसंख्या नियंत्रण पर चर्चा की और सभागार में उपस्थित सभी लोगों को जनसंख्या नियंत्रण का संकल्प दिलाया। साथ ही, काशीराम के योगदान पर भी प्रकाश डाला गया।

सर्व समाज जागरूकता अभियान एवं महापुरुष स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस एवं स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी बाबा काशीराम की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने जनसंख्या नियंत्रण और सामाजिक जागरूकता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता कवि माधव मिश्रा ने कहा कि भारत जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ चुका है। बढ़ती जनसंख्या भविष्य में कई गंभीर चुनौतियां उत्पन्न कर सकती है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जनसंख्या नियंत्रण का संकल्प भी दिलाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी बाबा काशीराम के जीवन एवं उनके स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में डॉ. महेश कुमार गुप्ता, डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता, डॉ. निशा गुप्ता, डॉ. नितिन कौशिक, अंकित वार्ष्णेय, पंकज अग्रवाल, हिमांशु यादव, विकास यादव, आशीष कुमार, नरेश पाल सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


