स्कूली बच्चों ने बनाए अंगदान जागरूकता पोस्टर

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर, दधीचि देहदान समिति ने देहरादून के विभिन्न स्कूलों में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साह से भाग लिया। समिति ने अब तक 700 लोगों से अंग और नेत्रदान का संकल्प प्राप्त किया है, जिसमें 25 अंग दान किए गए हैं।

स्कूली बच्चों ने बनाए अंगदान जागरूकता पोस्टर
स्कूली बच्चों ने बनाए अंगदान जागरूकता पोस्टर

देहरादून। विश्व अंगदान दिवस के उपलक्ष्य में दधीचि देहदान समिति ने पहली बार शहर के विभिन्न स्कूलों में बच्चों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता कराई। वुडलैंड स्कूल इंद्रानगर, श्री गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज खुड़बुड़ा, श्री महावीर जैन कन्या पाठशाला तिलक रोड और जानकी चिल्ड्रन एकेडमी, कुंज विहार कारगी चौक के विद्यार्थियों ने उत्साह से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं समिति के कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार अरोड़ा ने बताया कि आगामी चार अक्तूबर को होने वाले पंचम दधीचि यज्ञ में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल ने बताया कि साढ़े चार साल की यात्रा में अब तक 700 लोगों ने नेत्र, अंग और देहदान का संकल्प लिया है।

इनमें से 25 पुण्य देह दून मेडिकल कॉलेज को दान की जा चुकी हैं। वहीं, 56 लोगों के कॉर्निया से 112 नेत्र दिव्यांगों को नेत्र ज्योति मिल चुकी है। समिति के सदस्य घर-घर जाकर लोगों से संकल्प पत्र भरवाते हैं। दून अस्पताल की दधीचि दीवार पर एक अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2026 तक सात देहदानियों के नाम अंकित किए गए हैं।

Chand Mohammad

लेखक के बारे में

Chand Mohammad

शॉर्ट बायो : चांद मोहम्मद पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में देहरादून यूनिट में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्य कर रहे है।


परिचय एवं अनुभव

चांद मोहम्मद हिंदी पत्रकारिता में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 11 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान अखबार में देहरादून में कार्यरत है और हेल्थ रिपोर्टिंग कर रहे है। वह पिछले आठ साल से हिंदुस्तान से जुड़े है। स्वास्थ्य रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ है।


करियर का सफर

चांद ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में अमर अखबार देहरादून से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2018 में उन्होंने हिंदुस्तान ज्वाइन किया। वर्तमान में वह हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी रिपोर्टिंग के अलावा देहरादून हिंदुस्तान में सह सिटी प्रभारी और सह अपराध संवाददाता की भूमिका में है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग

चांद बी कॉम और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट है। वह यूपी के मुजफ्फरनगर के छोटे से गांव भंगेला से है। समाज के वंचित लोगों की आवाज उठाने, मरीजों की पीड़ा बयां करना उनका एक जज्बा बयां करता है। कोविड के दौरान उन्होंने पीड़ा बताती और सिस्टम पर प्रहार करती रिपोर्टिंग की। मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर उन्होंने काफी काम किया है। लगातार जागरूकता परक और रिसर्च बेस्ड स्टोरी हेल्थ और मौसम पर करते है।


विजन

चांद का विजन है कि वह अपने जर्नलिज्म से आम आदमी के मुद्दों को उठाए और उन्हें हल कराए। पाठकों के बीच अखबार की विश्वसनीयता बनाए रखे।


विशेषज्ञता

स्वास्थ्य रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी के मामलों के जानकार है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्कूली बच्चों ने बनाए अंगदान जागरूकता पोस्टर