संगठन विस्तार अभियान को तेज करेगी विश्वामित्र सेना

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

बैठक विश्वमित्र सेना बक्सर के साथ पूरे बिहार में चला रही है सदस्यता अभियान सनातन की आवाज को और अधिक सशक्त बनाने का लिया गया संकल्प। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना है। बैठक में सामाजिक परिवर्तन, जन-जागरण और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई।

संगठन विस्तार अभियान को तेज करेगी विश्वामित्र सेना

बैठक विश्वमित्र सेना बक्सर के साथ पूरे बिहार में चला रही है सदस्यता अभियान सनातन की आवाज को और अधिक सशक्त बनाने का लिया गया संकल्प फोटो संख्या 14 कैप्शन - मंगलवार को इटाढ़ी में बैठक करते विश्वामित्र सेना के सदस्य। बक्सर, निज प्रतिनिधि।

संगठन विस्तार

विश्वामित्र सेना द्वारा संगठन विस्तार को लेकर पूरे प्रदेश में व्यापक सदस्यता एवं संगठन विस्तार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर सनातन संस्कृति, राष्ट्रहित व सामाजिक दायित्वों के प्रति जन-जागरण को मजबूत करना है। इसी क्रम में बक्सर जिले में भी संगठनात्मक गतिविधियां लगातार तेज की जा रही हैं। बैठक में संगठन के विस्तार, बक्सर एवं बिहार के समग्र विकास तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि विश्वामित्र सेना समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जन-जागरण और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसके तहत संगठन को गांव-गांव व पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने का अभियान जारी रहेगा। बैठक में युवाओं, बुद्धिजीवियों एवं समाज के सभी वर्गों से संगठन से जुड़ने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से ही समाज व राष्ट्रहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर संगठन ने संकल्प दोहराते हुए कहा कि ‘हर गांव, हर पंचायत और हर नगर’ तक विश्वामित्र सेना का विस्तार कर सनातन की आवाज को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

सामान्य प्रश्न

विश्वमित्र सेना का सदस्यता अभियान किस उद्देश्य से चलाया जा रहा है?
अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर सनातन संस्कृति, राष्ट्रहित व सामाजिक दायित्वों के प्रति जन-जागरण को मजबूत करना है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।