विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ पूर्णिया की कमान, बने जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय कार्यालय नया टोला स्थित पानी टंकी रोड लाइन बाजार में राष्ट्रीय अध्यक्ष आ

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ पूर्णिया की कमान, बने जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय कार्यालय नया टोला स्थित पानी टंकी रोड लाइन बाजार में राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी की अध्यक्षता एवं सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक की उपस्थिति में आयोजित बैठक में संगठनात्मक विस्तार एवं नई नियुक्तियों को लेकर निर्णय लिया गया। बैठक में राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक एवं लंबे समय से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों से जुड़े अभिजीत दत्ता (बेनू दा) को संगठन का पूर्णिया जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में बताया गया कि पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार को संगठन को पर्याप्त समय नहीं दे पाने के कारण दायित्वमुक्त कर दिया गया था।

इसके बाद संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श कर अभिजीत दत्ता को जिले की कमान सौंपने का निर्णय लिया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को भगवा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अभिजीत दत्ता लंबे समय से सनातन धर्म, सामाजिक सेवा और संगठनात्मक कार्यों से जुड़े रहे हैं। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका भी रही है। नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष ने भी संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, विक्की गोस्वामी, महिला मोर्चा जिला मंत्री प्रिया कुमारी, नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत, नगर मंत्री काजल गुप्ता, पूजा कुमारी, वार्ड अध्यक्ष ऋतिक कुमार, नीरज कुमार तथा संतोष पासवान आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।