सामाजिक समरसता से मजबूत होगा हिंदू समाज : विहिप
हिन्दुस्तान, देहरादून
विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक समरसता को हिंदू समाज की मजबूती का आधार बताया गया। वक्ताओं ने समाज में आपसी भेदभाव खत्म करने और एकजुटता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं को सभी वर्गों तक पहुंचकर सामाजिक समरसता का संदेश फैलाने का आह्वान किया गया।

विकासनगर। विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर विकासनगर प्रखंड में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक समरसता को हिंदू समाज की मजबूती का आधार बताते हुए समाज में आपसी भेदभाव खत्म कर एकजुटता बढ़ाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती तभी संभव है, जब सभी वर्गों के बीच आपसी सहयोग, सम्मान और भाईचारे की भावना मजबूत हो। इसके लिए कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सामाजिक समरसता का संदेश देने का आह्वान किया गया।
ये भी पढ़ें: हिंदुओं की एकजुटता, समय की जरूरत


