हृदयरोग के लक्षणों की दी गई जानकारी
हिन्दुस्तान, बरेली
विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सीबीगंज में हृदय स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह के मार्गदर्शन में डॉ. मधु गुप्ता ने हृदय रोगों से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली और हार्ट अटैक के संकेतों की जानकारी दी।

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीबीगंज में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डॉ. मधु गुप्ता ने हृदय रोगों से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली और हार्ट अटैक के संकेत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीने में दर्द या दबाव, सांस फूलना, अचानक पसीना आना, मितली, चक्कर या असामान्य कमजोरी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे संकेत मिलने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेना आवश्यक है।
ये भी पढ़ें:मानसिक तनाव दूर कर बच सकते हैं हार्ट अटैक से


