विश्व हृदय दिवस पर लखनऊ विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता व्याख्यान

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के फार्मास्यूटिकल साइंसेज इंस्टीट्यूट ने रीजेंसी हॉस्पिटल के सहयोग से धन्वंतरि सभागार में स्वास्थ्य जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को हृदय स्वास्थ्य, हृदय रोगों और उनकी रोकथाम के प्रति जागरूक करना था। कई विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

विश्व हृदय दिवस पर लखनऊ विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता व्याख्यान

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज द्वारा रीजेंसी हॉस्पिटल के सहयोग से धन्वंतरि सभागार में स्वास्थ्य जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को हृदय स्वास्थ्य, हृदय रोगों के जोखिम कारकों और उनकी रोकथाम के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति एवं मुख्य संरक्षक प्रो. जय प्रकाश सैनी के संरक्षण तथा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के निदेशक प्रो. पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में हुआ। रीजेंसी हॉस्पिटल की परामर्शदाता चिकित्सक एवं मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा गुप्ता ने मधुमेह और हृदय रोगों के संबंध, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला।वरिष्ठ

हृदय रोग विशेषज्ञ एवं इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. हर्षित गुप्ता ने हृदय रोगों के प्रारंभिक लक्षणों, समय पर उपचार, आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों तथा हृदयाघात से बचाव के उपायों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से संवाद कर अपने सवालों के उत्तर प्राप्त किए। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. प्रणति श्रीवास्तव और डॉ. किरण सिंह ने किया, जबकि अंशी सिंह और यशस्वी सिंह ने छात्र समन्वयक के रूप में सहयोग दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविश्व हृदय दिवस पर लखनऊ विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता व्याख्यान