हृदय रोगों के बढ़ते खतरे के प्रति जागरूक किया
हिन्दुस्तान, सीवान
सीवान में विश्व हृदय दिवस पर लायंस क्लब द्वारा जागरूकता और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने हृदय रोगों के खतरे के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में कई चिकित्सकों और क्लब के सदस्यों ने भाग लिया।

सीवान। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर सीवान में लायंस क्लब ऑफ सीवान ग्रेटर व लायंस क्लब ऑफ सीवान शाहीन के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता व निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जीरादेई के पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को हृदय रोगों के बढ़ते खतरे के प्रति जागरूक किया। मौके पर डायरेक्टर डॉ. शहनवाज आलम,मोहम्मद सादिक, डॉ. दरख्शां जबीन फरहान असलम, कोषाध्यक्ष तहसीन किबरिया, डॉ. बी.एच. नासिर, डॉ. मोहम्मद यूसुफ,पामील उमर हैदरी, डॉ. रबाब फातिमा, मुदस्सिर मुश्ताक, लायन आकिब फहीम, अजमत उल्लाह खान आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:हृदयरोग के लक्षणों की दी गई जानकारी


