कुं. सत्यवीरा कॉलेज में विश्व हृदय दिवस मनाया गया
कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में विश्व हृदय दिवस ‘दिल की धड़कन न चूकें’ थीम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. अमित कुमार बंसल ने की। इस अवसर पर हृदय संबंधी बीमारियों के बारे में जानकारी और निवारक उपायों के लिए जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया।

कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में धन्वन्तरी हेल्थ क्लब द्वारा विश्व हृदय दिवस मनाया गया, जिसकी थीम ‘दिल की धड़कन न चूकें’ रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था निदेशक प्रो. अमित कुमार बंसल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। अंत में संस्था निदेशक डॉ. अमित कुमार बंसल ने कहा कि विश्व हृदय दिवस लोगों को हृदय संबंधी बीमारियों (सीवीडी) के बारे में जानकारी देने और उन्हें निवारक उपाय करने के लिए प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है, जिनमें हृदय रोग और स्ट्रोक शामिल हैं। इसका मुख्य उद्देश्य खराब आहार, शारीरिक निष्क्रियता, तंबाकू का सेवन और शराब के हानिकारक सेवन जैसे परिवर्तनीय जोखिम कारकों के बारे में जागरूकता फैलाना हैविश्व हृदय दिवस पर बायोटेक की छात्रा खुशी कुमारी और प्रशांशा ने अपनी अपनी प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए I प्रतियोगिता को आयोजित करने मे धन्वन्तरी हेल्थ क्लब के एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर विपिन कुमार रहे।इस
अवसर पर डीन एकडेमिक्स मनोज कुशवाहा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. लोकेश कुमार अग्रवाल, डॉ. शुएब अली खान, अंकित राजन अग्रवाल, गौरव गुप्ता, डॉ. शुभम कुमार, विभोर राजवंशी, सुधीर लाबा, सावन कुमार, हरीश कुमार, गौरव कुमार, निक्की पाल, ज़ोमवीर आदि का सहयोग रहा I

