आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की दी जानकारी
हिन्दुस्तान, जौनपुर
गौराबादशाहपुर में 11वां विश्व आयुर्वेद दिवस मनाया गया। स्वास्थ्य संगोष्ठी का आयोजन डा. शकुंतला आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली और उपचार विधियों पर जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वंतरि की पूजा से हुई। छात्रों ने विभिन्न उत्पादनों के स्टाल भी लगाए।

गौराबादशाहपुर (जौनपुर) , हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर के नयनसंड स्थित डा. शकुंतला आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल में 11वां विश्व आयुर्वेद दिवस पर बुधवार को स्वास्थ्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें आयुर्वेद चिकित्सा के विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवन शैली, रोगों से बचाव, उपचार, पंचकर्म चिकित्सा पद्धतियों के महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कालेज के छात्र छात्राओं ने विभिन्न उत्पादनों के स्टाल भी लगाए। कालेज की चेयरमैन डा. शकुंतला यादव और संस्थापक पूर्व सीएमओ डा. रामअवध यादव ने भगवान धन्वंतरि की पूजा करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डा. बीना त्रिपाठी, डा. अंशु कुमारी, डा. अरुण कुमार तिवारी, डा. जीएस यादव, डा. शैलेश्वरी यादव, सत्येंद्र यादव, सचिन यादव अन्य रहे।
ये भी पढ़ें:प्राचीन चिकित्सा पद्धति पर आज भी भरोसा

