ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर कार्यशाला आयोजित
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गोपालगंजगोपालगंज में एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जादोपुर रोड के एक मैरेज हॉल में किया गया। उद्घाटन श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार द्वारा हुआ। इसमें श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, विभिन्न कल्याण योजनाओं, और बाल श्रम अधिनियम की जानकारी दी गई।

गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के जादोपुर रोड स्थित एक मैरेज हॉल में बुधवार को एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर कार्यशाला आयोजित हुई। उद्घाटन श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार ने किया। कार्यशाला में उपस्थित विभिन्न पंचायतों से आये श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948, बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी। साथ ही बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना (संशोधन) 2024, बिहार प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना 2008, बाल श्रम अधिनियम 1986 के बारे में बताया गया।


