पारंपरिक कला और शिल्प पर कार्यशाला शुरू

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में बीएचयू और महिला महाविद्यालय बरेका द्वारा 'पारंपरिक कला और शिल्प का संरक्षण' विषय पर कार्यशाला शुरू की गई। यह कार्यशाला 15 अक्तूबर तक चलेगी, जिसमें छात्राओं को फोटोग्राफी, टेक्सटाइल डिजाइनिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित छात्राओं को स्टार्टअप के लिए इनोवेशन आइडियाज भी दिए जाएंगे।

पारंपरिक कला और शिल्प पर कार्यशाला शुरू

वाराणसी। बीएचयू के दृश्य कला संकाय और राजकीय महिला महाविद्यालय बरेका की तरफ से मंगलवार को ‘पारंपरिक कला और शिल्प का संरक्षण’ विषयक तीन सप्ताह की कार्यशाला शुरू हुई। 15 अक्तूबर तक चलने वाली कार्यशाला के तहत छात्राओं को फोटोग्राफी टेक्सटाइल डिजाइनिंग, मीडिया मेकिंग, टेराकोटा, वेस्ट मटीरियल आदि से संबंधित कलाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दृश्यकला संकाय के प्रो. मनीष अरोरा और उनकी टीम प्रशिक्षण देगी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बृजकिशोर त्रिपाठी और उनके दल की सदस्य प्रो. रचना शर्मा और डॉ. प्रज्ञा ने कार्यशाला के शुभारंभ की घोषणा की। कार्यशाला में प्रशिक्षित छात्राओं को अपना स्टार्टअप शुरू करने के लिए इनोवेशन आइडियाज दिए जाएंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपारंपरिक कला और शिल्प पर कार्यशाला शुरू