नवाचार क्षमता विकसित करने में कार्यशाला सहायक : वीसी
मुजफ्फरपुर के बीआरएबीयू के पीजी कॉमर्स विभाग ने 'सोल्व फॉर टूमॉरो' विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय ने इस तरह के कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के विकास और उद्यमिता के लिए महत्वपूर्ण बताया। विभागाध्यक्ष प्रो. रवि कुमार ने नवाचार और रचनात्मक सोच पर जोर दिया।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के पीजी कॉमर्स विभाग में बुधवार को विभाग के इनोवेशन सेल के द्वारा सोल्व फॉर टूमॉरो थीम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नवाचार क्षमता एवं भविष्य की तैयारी में अत्यंत सहायक सिद्ध होंगे। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा तथा भविष्य में रोजगार एवं उद्यमिता के नए मार्ग भी प्रशस्त होंगे।विभागाध्यक्ष प्रो. रवि कुमार ने नवाचार, रचनात्मक सोच एवं उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नवीन एवं उपयोगी विचार विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य वक्ता डॉ. आरिफ हबीब ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। मंच संचालन आकाश दीप एवं कन्हैया कुमार ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. विनोद बैठा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कॉमर्स के डीन प्रो. एसए मुज्तबा ने आयोजन के लिए सहयोगी संस्था सैमसंग इंडिया और फिट इंडिया दिल्ली के प्रति आभार जताया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


