ठोस कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ करने पर जोर
चक्रधरपुर प्रखंड सभागार में ठोस कचरा प्रबंधन अधिनियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें पंचायतों के मुखिया, सचिव और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। यूनिसेफ के सहयोग से ठोस कचरा प्रबंधन के नियमों की जानकारी दी गई और वैज्ञानिक प्रबंधन के महत्व पर चर्चा की गई।

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड सभागार में गुरुवार को ठोस कचरा प्रबंधन अधिनियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में चक्रधरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, जल सहिया, विकसित भारत जी राम जी के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, पंचायती राज के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, पंचायती राज के प्रखंड समन्वयक आदि कर्मियों ने भाग लिया। कार्यशाला में यूनिसेफ के सहयोगी दल आईडीएफ के रिसोर्स पर्सन घनश्याम शाह की ओर से प्रस्तुतीकरण के माध्यम से ठोस कचरा प्रबंधन नियम, 2026 के विभिन्न प्रावधानों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
प्रतिभागियों को ठोस कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन, स्रोत स्तर पर कचरे के पृथक्करण, संग्रहण, प्रसंस्करण एवं उचित निस्तारण सहित नियमों के तहत स्थानीय स्तर पर निर्धारित जिम्मेदारियों के संबंध में जानकारी दी गई।


