एएन कॉलेज में परियोजना कार्य को लेकर कार्यशाला आयोजित
दुमका, प्रतिनिधि।एएन कॉलेज में परियोजना कार्य को लेकर कार्यशाला आयोजितएएन कॉलेज में परियोजना कार्य को लेकर कार्यशाला आयोजितएएन कॉलेज में परियोजना कार्

एएन कॉलेज में परियोजना कार्य को लेकर कार्यशाला आयोजित दुमका, प्रतिनिधि।एएन कॉलेज में हिंदी एवं अन्य विभागों द्वारा स्नातक पांचवे सत्र के विद्यार्थियों के लिए परियोजना कार्य को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि जो विद्यार्थी अपने निर्देशक के मार्गदर्शन में परियोजना कार्य पूरा करेंगे, उन्हें आगे शोध कार्य में काफी मदद मिलेगी। महाविद्यालय समन्वयक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने विषय के अनुसार परियोजना कार्य पूरा करने के लिए समय-समय पर महाविद्यालय आकर निर्देशक से मार्गदर्शन लेना होगा। तभी वे निर्धारित 40 दिनों के अंदर कार्य पूरा कर विषय विशेषज्ञ के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे और मौखिकी भी अच्छे से दे सकेंगे।
हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अन्हद लाल ने विद्यार्थियों को विषय दिया और बताया कि आवरण पृष्ठ से लेकर सारांश तक हस्तलिखित परियोजना को कैसे आकर्षक व क्रमबद्ध तरीके से तैयार करना है। इस दौरान प्राचीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति, संस्कृत, ग्रामीण अर्थशास्त्र, संथाली एवं बांग्ला विभाग के विद्यार्थियों के लिए भी कार्यशाला हुई। सभी विभागाध्यक्षों ने परियोजना कार्य पूरा करने की विस्तृत जानकारी दी।


