पीएम राहत योजना की जानकारी दी
हिन्दुस्तान, रिषिकेष
उप संभागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश ने चिकित्सा कर्मियों को पीएम राहत योजना की जानकारी दी। इसमें सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों के शीघ्र उपचार और आवश्यक नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। पीएम राहत योजना के तहत डेढ़ लाख तक के निशुल्क उपचार की व्यवस्था है।

उप संभागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश की ओर से आयोजित कार्यशाला में चिकित्सा कर्मियों को पीएम राहत योजना के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने चिकित्सा कर्मियों को सड़क दुर्घटना में घायल मरीज को शीघ्र उपचार देने व आवश्यक नियमों का पालन करने को जागरूक किया। एआरटीओ प्रवर्तन ऋषिकेश रश्मि पंत ने कहा कि पीएम राहत योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना पीड़ितों का डेढ़ लाख तक के निशुल्क उपचार की व्यवस्था है। साथ ही पीड़ितों को शारीरिक अक्षमता से उबरने में भी सहायता करती है। चिकित्सालय के सीएमएस डा.आनंद सिंह राणा ने कहा कि चिकित्सा कर्मियों को भर्ती व उपचार के लिए आए पीड़ितों को पीएम राहत योजना का लाभ देना चाहिए।

